सीजन 4 की विनर श्वेता तिवारी नहीं देखती हैं Big Boss 13, खुद बताई इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में लगातार आ रहे नए अपडेट्स और घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही नोंक-झोंक को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। सीधे तौर पर देखा जाए तो घर में दो ग्रुप नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस हफ्ते में दो ग्रुप्स में शामिल दोस्तों में भी तकरार की स्थिति देखने को मिली है। फिर चाहे वो आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच विवाद हो या फिर पारस और माहिरा के बीच हुई अनबन। कुल मिलाकर एंटरटेनमेंट से भरपूर बिग बॉस 13 को फैन्स के साथ कई टीवी सेलेब्स और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स इसे लगातार फॉलो कर रहे हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि बिग बॉस सीजन 4 की विनर रहीं श्वेता तिवारी से जब इस सीजन को देखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए क्या बोलीं ये एक्ट्रेस...

श्वेता तिवारी ने बताया- नहीं देखती बिग बॉस का शो

श्वेता तिवारी ने बताया- नहीं देखती बिग बॉस का शो

एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रहीं श्वेता तिवारी एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान दौरान उनसे बिग बॉस 13 को लेकर सवाल किए गए, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर नई चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, उनसे बिग बॉस 13 देखने को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए श्वेता तिवारी ने कहा, 'नहीं, मैं बिग बॉस का शो नहीं देखती हूं, क्योंकि मुझे शो देखने का समय ही नहीं मिलता है।'

'बेटे रेयांश की वजह से नहीं देख पाती हैं शो'

'बेटे रेयांश की वजह से नहीं देख पाती हैं शो'

यही नहीं श्वेता तिवारी ने बिग बॉस नहीं देखने की वजह का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया, एक तो मुझे शो देखने का समय नहीं मिलता और दूसरी बात ये है कि मेरा बेटा अभी छोटा है और उसके सामने मैं इसे नहीं देख सकती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब शो में कोई चिल्लाता है तो वो मुझसे पूछता है कि आपको किसी ने डांटा है क्या? कई बार वो डर जाता है, ऐसे में मैं नहीं चाहती कि वो ये सब देखे।'

इसलिए नहीं देख पाती हैं बिग बॉस का शो

इसलिए नहीं देख पाती हैं बिग बॉस का शो

इसके साथ-साथ श्वेता तिवारी ने बताया कि उनका बेटा रेयांश अकसर टीवी पर कार्टून देखता है, इस वजह से उन्हें कोई और शो देखने का मौका ही नहीं मिलता। यही वजह है कि वो बिग बॉस 13 नहीं देख पाई हैं। यानी बिग बॉस सीजन 4 की विनर श्वेता तिवारी ने साफ कर दिया कि बेटे रेयांश की वजह से वो ये शो नहीं देखती हैं। एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने नए शो 'मेरे डेड की दुल्हन' को लेकर चर्चा में हैं।

'मेरे डेड की दुल्हन' को लेकर चर्चा में हैं श्वेता

'मेरे डेड की दुल्हन' को लेकर चर्चा में हैं श्वेता

श्वेता तिवारी सीजन चार की विजेता बनी थीं। वहीं अगर बिग बॉस 13 की बात करें तो इस बार जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिल रही है उनका नाम है सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ ने जब से घर में एंट्री की है वो शुरुआत से ही बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर बढ़त बनाए हुए हैं। शो में अगर सबसे ज्यादा किसी कंटेस्टेंट की बात होती है तो वो कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला ही हैं। हालांकि, उन्हें अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया गया। बावजूद इसके उनके समर्थकों की भी कमी नहीं है। कई सेलिब्रिटिज लगातार सिद्धार्थ के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। यही नहीं इन सेलिब्रिट्रिज की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला अगर ऐसे ही आगे बढ़ते रहे तो बिग बॉस के विजेता भी बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या फैसले के कारण बिग बॉस के घर से बाहर हुए तहसीन पूनावाला? पत्नी की पोस्ट से उठे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+