Seaplane Flights Cheaper: सीप्लेन निर्माण से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा, आपकी जेब पर कैसा होगा असर?

Seaplane Flights Cheaper: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पर्यटन उद्योग के लिए बड़े ऐलान किए हैं। देश में सीप्लेन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की गई है। इससे टूरिज्म फ्लाइट्स सस्ती होने की उम्मीद की जा रही है। सरकार की नई नीति के तहत सीप्लेन निर्माण, मेंटेनेंस और ऑपरेशन से जुड़े नियमों को आसान बनाया जाएगा। इससे निजी कंपनियां इस सेक्टर में तेजी से निवेश करने में दिलचस्पी ले सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तटीय और नदी किनारे बसे पर्यटन स्थलों को नई उड़ान मिलेगी। सीप्लेन ऐसी एयरक्राफ्ट सेवा है जो पानी और जमीन दोनों जगह लैंड कर सकती है। भारत में लंबी तटरेखा, बड़ी नदियां और कई द्वीप हैं। गुजरात, अंडमान-निकोबार, केरल, गोवा, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में पहले से ही सीप्लेन रूट की संभावनाओं पर काम चल रहा है।

Seaplane Flights Cheaper

Seaplane Flights Cheaper: उड़ान योजना से जोड़ा जाएगा, टिकट होंगे सस्ते

अब निर्माण को बढ़ावा मिलने से टिकट की कीमतों में कमी आएगी और आम पर्यटक भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस 'वॉटर एयरोड्रोम' नेटवर्क विकसित करने पर है। छोटे शहरों और पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए UDAN जैसी योजनाओं के साथ सीप्लेन को जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर पर निर्माण होने से आयात पर निर्भरता घटेगी और ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा।

Budget 2026 में पर्यटन पर बढ़ावा देना

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि सीप्लेन सेवा शुरू होने से उन इलाकों में भी सैलानी पहुंच सकेंगे, जहां सड़क या पारंपरिक एयरपोर्ट बनाना मुश्किल है। इससे होटल, होम-स्टे, वाटर स्पोर्ट्स और स्थानीय रोजगार को भी मजबूती मिलेगी। खासकर द्वीपों और बैकवाटर क्षेत्रों में यह गेमचेंजर साबित हो सकता है।

एविएशन मंत्रालय के मुताबिक शुरुआती चरण में प्रमुख धार्मिक और ईको-टूरिज़्म डेस्टिनेशंस को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि योजना तय समय पर आगे बढ़ी तो अगले दो-तीन साल में भारत सीप्लेन टूरिज़्म का बड़ा हब बन सकता है। सस्ती उड़ानें, कम समय और अनोखा अनुभव यही इस पहल की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+