तिरंगे के रंगों से नहाया समुद्र, सरकार ने 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' पर शेयर की ये फोटो
नई दिल्ली, 11 जुलाई। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं अब भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगे के रंगों में नहाए हुए समुद्र के दृश्य की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली फोटो शेयर की है। ये तस्वीर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है।

प्रकृति ने फहराया तिरंगा
समुद्र किनारे हो रहे सूर्योदय की फोटो देखकर आप भी ये ही कहेंगे मानों प्रकति आज़ादी का अमृत महोत्सव' मना रही है। सूर्य के क्षितिज के इतने करीब हैं कि ऐसा लग रहा है कि पूरा आकाश ने भगवा रंग में रंग लिया है, वहीं बीच में समुद्र की लहरों से बन फोम एक कबूतर के रूप में सफेद दिख रहा है और आगे हरे रंग के शैवाल मिलकर तिरंगे जैसे दिखाई दे रहे है। मानो प्रकृति तिरंगा फहरा रही हो।

हमारा गौरव, प्रकृति में तिरंगा
तस्वीर को साझा करते हुए, अमृत महोत्सव पर कैप्शन में लिखा गया : "हमारा गौरव, प्रकृति में तिरंगा" #MomentsWithTiranga और #IndiaAt75।

पहले कब दिखा था ऐसा प्रकृति का नजारा
यह दृश्य उस प्रतिष्ठित तिरंगे को दर्शाता हुआ नजरा याद दिला रहा है जब ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड ओवल में ऐसा ही कुछ नजारा देखा गया था, जब भारत ने 2015 क्रिकेट विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराया था।

भारत सरकार की ये है ये पहल
बता दें एक आधिकारिक बयान में कहा गया "आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने और उसे याद दिलाने की भारत सरकार की एक पहल है।
Our pride, the tricolor in nature ❤️🇮🇳 #AmritMahotsav #MomentsWithTiranga #HarGharTiranga #MainBharatHoon #IndiaAt75
IC: @singhsanjeevku2 pic.twitter.com/MXfpC64GBu
— Amrit Mahotsav (@AmritMahotsav) June 24, 2022
12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था ये महोत्सव
आज़ादी का अमृत महोत्सव आधिकारिक रूप से 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ, भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75-सप्ताह की उलटी गिनती शुरू हुई। यह पहल 15 अगस्त, 2023 तक ये मनाया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications