क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तीस हजारी कोर्ट झड़प: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में चली गोली, 2 वकील घायल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच झड़प होने से हंगामा मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 3 बजे की है जब पुलिसकर्मियों ने वकीलों पर गोलीबारी की जिसमें दो वकील घायल हो गए हैं। घटना के बाद से कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया और गुस्साए वकीलों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। पार्किंग को लेकर पुलिस और वकील के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। देखते ही देखते वकील बड़ी संख्या में एकट्ठा हो गए और कोर्ट परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी। हंगामें के बाद कोर्ट में अतरिक्त पुलिसबल को बुलाया गया, घटना स्थल पर वकीलों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की।

जानिए पल पल की अपडेट...

scuffle between Delhi police and lawyers breaks out

Newest First Oldest First
6:27 PM, 2 Nov

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों की हिंसक झड़क के दौरान एक आरोपी फरार हो गया है।
6:18 PM, 2 Nov

तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के साथ हुए झड़प के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील भी सड़क पर उतर गए हैं और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
6:03 PM, 2 Nov

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने वकीलों पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली पुलिस द्वारा हमला शर्मनाक है। पार्किंग को लेकर हुए विवाद में हुए निर्दोष वकीलों पर गोलीबारी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया बर्दाश्त नहीं करेगा।
5:57 PM, 2 Nov

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों और सरकार से मांग की है कि आरोपी पुलिसवालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
5:49 PM, 2 Nov

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प के बाद वकीलों ने 4 नवंबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
5:37 PM, 2 Nov

पुलिस की गोलीबारी में दो वकीलों को गोली लगी है, एक के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे वकील के छाती में गोली लगी है। घयलों का सेंट स्टीफन अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
5:32 PM, 2 Nov

वकीलों ने कोर्ट परिसर में मौजूद पत्रकारों से भी मारपीट की, कवरेज करने से रोकने के लिए मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।
5:13 PM, 2 Nov

तीस हजारी बार एसोसिएशन के अधिकारी ने बताया कि, घटना उस समय हुई जब कोर्ट आ रहे वकील की गाड़ी को एक पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जब वकील ने इसका विरोध किया तो 6 पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ कर अंदर ले गए उनके साथ मारपीट की और धमकाया।
5:04 PM, 2 Nov

दिल्ली बार काउंसिल के चेयरमैन केसी मित्तल ने कहा कि, तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमें जानकारी मिली है कि गोली लगने से एक वकील घायल हुआ है जबकि दूसरे के साथ लॉकअप में मारपीट की गई। मामले की जांच की जा रही है, हम वकीलों के साथ खड़े हैं।
4:57 PM, 2 Nov

दिल्ली पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए दो वकीलों को सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
4:53 PM, 2 Nov

तीस हजारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जय बिस्वाल ने बताया कि एसएचओ और स्थानीय पुलिस कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, हमने उच्च न्यायालय को सूचित कर दिया है 6 जजों की एक टीम को वहां भेजा गया था लेकिन उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
4:47 PM, 2 Nov

वकीलों ने कोर्ट के गेट पर ताला लगा दिया है किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा।
4:42 PM, 2 Nov

दिल्ली पुलिस के अधिकारी लगातार वकीलों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
4:40 PM, 2 Nov

हिंसक झड़प में घायल हुए वकील को अस्पताल ले जाया गया है, गुस्साए वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी की है।
4:31 PM, 2 Nov

दिल्ली पुलिस के जवानों को कोर्ट परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया है। वकील पुलिस के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
4:30 PM, 2 Nov

पत्रकारों से वकीलों ने की मारपीट और गाली गलौज, रिकॉर्डिंग करने से रोका
4:25 PM, 2 Nov

तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप में भी वकीलों ने आग लगा दिया है, मौके पर दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

English summary
scuffle between Delhi police and lawyers breaks out in Tis Hazari Court
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X