सनसनी: यूपी के उन्नाव में गंगा में तैरते हुए मिले 30 शव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर के पास सटे उन्नाव स्थित गंगा घाट के पास नदी में 30 शव तैरते हुए दिखे। नदी में एक के बाद एक 30 शवों को देखकर लोग हैरान हो गए। शवों की बरामदगी के बाद प्रशासन सकते में है। प्रशासन हर पहलू की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

गंगा में शवों की बरामदगी के बाद पुलिस अब तक इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि ये लड़कों के शव है या लड़कियों के। पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक उन्नाव के सफीपुर में गंगा नदी पर बने परियर घाट के पास 30 शव पानी में तैरते हुए मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रारम्भिक जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उस गांव में अविवाहित लड़कियों के शवों को जलाने के बजाय उन्हें गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता है। ऐसे में पुलिस ये मान रही है कि शव उन्हीं लड़कियों की होगी।
पुलिस के मुताबिक परियर घाट के पास अब गंगा में पानी कम होने की वजह से शव उतराये हैं। पुलिस के मुताबिक वहां बरामद अधिकांश शव काफी सड़ी-गली हालत में हैं। ऐसे में पुलिस के सामने शव की पहचान बड़ी समस्वेया बनकर उभरी है। पुलिस आसपास के लोगों से बात करके शवों के बारे में विस्वितार से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications