सिंधिया ने फिर कमलनाथ पर कसा तंज, शिवराज सिंह चौहान को बताया सेनानी
सिंधिया ने फिर कमलनाथ पर कसा तंज, -शिवराज सिंह चौहान को बताया सेनानी
नई दिल्ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ सीएम थे तो उनके पास COVID पर एक बैठक आयोजित करने का समय नहीं था लेकिन उनके पास आईफा अवार्ड के लिए इंदौर जाने का समय था। उन्होंने कहा कि एक सेनानी (शिवराज सिंह चौहान) ने सामने आकर 23 मार्च को अपने हाथों में प्रदेश की बागडोर संभाली और अकेले दम पर राज्य में महामारी का सामना किया। बता दें प्रदेश की पूर्व की कमलनाथ सरकार पर लगातार भाजपा सरकार हमले बोल कर रही है। दो दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को भ्रष्ट सरकार बताते हुए कई आरोप लगाए थे।
बेंगलुरु में आज रात से हो रहा सख्त लॉकडाउन, 5 लाख लोग शहर छोड़ के भागे, जानिए क्यों