ICSE बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स को स्कूल 11वीं में दे सकते हैं अस्थाई दाखिला: CISCE
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा। सीआईएससीई का यह भी कहना है कि स्कूल दसवीं कक्षा के छात्रों को ग्यारवहीं कक्षा में अस्थाई दाखिला दे सकते हैं। जब तक बची हुई परीक्षाएं नहीं होती तब तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के घोषणा होते ही मार्च में आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं स्थतगित हो गई थीं।

कब जारी होगी डेटशीट
दोनों कक्षाओं के सभी पेपर्स के लिए डेटशीट केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार जारी की जाएगी। हालांकि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 8 दिन पहले नई डेटशीट जारी कर देगा। ताकि स्कूलों को जरूरी तैयारियां करने और स्टूडेंट्स को रिवीजन करने का पर्याप्त समय मिल सके।
परीक्षा की डेटशीट सभी स्कूलों को सीआईएससीई के करियर पोर्टल के जरिए और ईमेल पर भेजी जाएगी। साथ ही इसे काउंसिल की बेवसाइट (cisce.org) पर भी जारी किया जाएगा।
कब जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड ने नोटिस में बताया है कि बची हुई परीक्षाएं खत्म होने के करीब 6 से 8 सप्ताह के अंदर रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच स्कूल स्टूडेंट्स को 11वीं कक्षा में प्रोविजनल एडमिशन दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications