School Leave Today: देश में आज कहां खुले और बंद हैं ये स्कूल? यहां चेक करें अपने राज्य का लेटेस्ट अपडेट
School Leave Today: देश के कई राज्यों में आज, 24 नवंबर को अलग-अलग कारणों से स्कूलों की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के चलते छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
वहीं तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नीचे पढ़ें राज्यों का पूरा अपडेट-

किन राज्यों में स्कूल बंद?
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर होने वाली छुट्टी को लेकर लंबी चल रही कन्फ्यूजन खत्म कर दी है। इस बार, राज्य सरकार ने 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 23 नवंबर को घोषणा की कि 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश होगा। इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, सभी निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, अर्ध-सरकारी संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।
पंजाब और हरियाणा में 24 नवंबर को छुट्टी
पंजाब और हरियाणा में इस वर्ष भी 24 नवंबर को अवकाश दिया गया है। हालांकि कुछ धार्मिक संगठनों ने 25 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था, लेकिन दोनों राज्यों में परंपरागत तारीख-24 नवंबर-पर ही छुट्टी दी गई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई जिलों में स्कूल बंद
दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के मद्देनज़र कई जिलों में 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिन जिलों में अवकाश दिया गया है, उनमें कल्लाकुरिची, रामनाथपुरम, विरुधुनगर, तंजावुर, तिरुची, पुडुकोट्टई, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, तिरुवारुर, अरियालुर और करूर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
वहीं पुदुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूल, कॉलेजदोनों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। जिन क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें कड्डलोर, अरियालुर, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम, तिरुवारुर, तंजावुर, पुडुकोट्टई, शिवगंगा, मदुरै, विरुधुनगर और रामनाथपुरम शामिल हैं। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी बारिश के कारण होने वाली संभावित स्थिति से निपटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications