School Closed or Open : ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, क्या आज खुले हैं स्कूल ? जानें अपडेट
School Closed or Open: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कोहरे और शीतलहर से यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब-हरियाणा सभी कांप रहे हैं तो वहीं कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है तो वहीं आज राष्ट्रीय युवा दिवस है, ऐसे में हर अभिभावक इसी बात को लेकर उलझन में है कि क्या आज स्कूल खुले हैं या बंद? तो आपको बता दें कि कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है।

School Closed or Open: दिल्ली में खुले या बंद स्कूल?
राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड और लगातार घने कोहरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा निदेशालय (DoE) के आदेशानुसार, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 15 जनवरी, 2026 तक बंद रहने को कहा गया है।
School Closed or Open: यूपी में खुले या बंद स्कूल?
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 15 जनवरी 2026 तक कक्षा 8 और उससे ऊपर की कक्षाओं के सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश दिया है। यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक पहले ही शीतकालीन अवकाश घोषित था। नोएडा, गोरखपुर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद हैं। संभल ,औरेया और लखीमपुर खीरी में स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी है।
School Closed or Open: क्या बिहार में आज खुले हैं स्कूल?
पटना में नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 13 जनवरी, 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।
School Closed or Open: क्या राजस्थान में स्कूल खुले हैं?
- जयपुर में प्राइमरी से 5वीं कक्षा तक के स्कूल 12 और 13 जनवरी तक बंद हैं ।
- सीकर में कक्षा 5 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद ।
- दौसा जिले में भी 12 जनवरी को 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद।
School Closed or Open: पंजाब-हरियाणा में खुले हैं स्कूल?
पंजाब में स्कूल 14 जनवरी से पुनः खुलेंगे, वहीं हरियाणा में विद्यालयों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications