School Closed: 4 फरवरी को Uttar Pradesh-Delhi-Maharashtra समेत 11 राज्यों में कहां स्कूल खुले-कहां बंद?
School Closed, 4 February 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि जारी रह सकती है। IMD ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि घना कोहरा यात्रा को प्रभावित करेगा।
इस बीच, स्कूलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह मौसम का बिगड़ता मिजाज और बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में 4 फरवरी (बुधवार) को स्कूल बंद रहेंगे या सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आइए जानते हैं कहां बंद और कहां खुले?

Uttar Pradesh School Closed: यूपी में ज्यादातर खुले, अलीगढ़ में छात्रों के लिए छुट्टी
उत्तर प्रदेश में 4 फरवरी को सामान्य रूप से स्कूल खुले रहेंगे, क्योंकि राज्य कैलेंडर में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है और बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। हालांकि, अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने ठंड को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टी घोषित की है।
शिक्षक स्कूल पहुंचकर काम करेंगे। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया है। जिन स्कूलों में निपुण असेसमेंट या प्रैक्टिकल परीक्षाएं हैं, वहां छात्र उपस्थित रहेंगे। अन्य जिलों (जैसे प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर आदि) में कोई व्यापक बंदी नहीं है, लेकिन स्थानीय DM या BSA आदेश से कुछ स्कूल प्रभावित हो सकते हैं।
Delhi School Closed or Open: दिल्ली-NCR: खुले रहेंगे
दिल्ली-एनसीआर में 4 फरवरी को स्कूल खुले रहेंगे। यहां कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है और शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई होगी। हरियाणा और पंजाब में भी फिलहाल स्कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं है। महाराष्ट्र में सभी स्कूल और कॉलेज सामान्य कार्य दिवस के अनुसार खुले रहेंगे। बिहार में भी कोई राज्यव्यापी छुट्टी नहीं है, लेकिन जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां नियमित कक्षाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।
अन्य प्रमुख राज्य: ज्यादातर खुले
- बिहार (Bihar School Update): खुले रहेंगे। कोई सामान्य छुट्टी नहीं, लेकिन परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों में नियमित कक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं।
- हरियाणा (Haryana School Uodate): खुले। मौसम संबंधी कोई नया आदेश नहीं।
- पंजाब (Punjab School Update): खुले। नियमित शीतकालीन शेड्यूल चलेगा।
- महाराष्ट्र (Maharashtra School Update): खुले। सभी स्कूल सामान्य रूप से चलेंगे।
- हिमाचल प्रदेश/उत्तराखंड/जम्मू-कश्मीर (Himachal Pradesh/Uttarakhand/Jammu and Kashmir): पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कुछ स्कूल स्थानीय स्तर पर बंद हो सकते हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में खुले रहेंगे।
- मध्य प्रदेश/राजस्थान: खुले। छिटपुट बारिश के बावजूद कोई व्यापक छुट्टी नहीं।
बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान महत्वपूर्ण बातें
फरवरी 2026 में CBSE, UP Board, ICSE आदि की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर फोकस होने से स्कूल बंद होने की संभावना नहीं है। छात्रों को नियमित रूप से स्कूल/कॉलेज नोटिस चेक करने चाहिए।
अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह
- आधिकारिक स्रोत (जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल वेबसाइट, या राज्य शिक्षा विभाग) से ही पुष्टि करें।
- सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर भरोसा न करें।
- ठंड और कोहरे में बच्चों को गर्म कपड़े, स्कार्फ, दस्ताने पहनाकर भेजें और समय पर पहुंचने की व्यवस्था करें।
अगर आपके जिले में कोई स्थानीय आदेश है, तो स्कूल से तुरंत संपर्क करें। मौसम और परीक्षाओं के कारण स्थिति बदल सकती है, इसलिए अपडेट रहें!












Click it and Unblock the Notifications