School Assembly News Headlines Today: JEE Main के नतीजे घोषित, कई राज्यों में रेन अलर्ट
School Assembly News Headlines Today: 17 फरवरी 2026 को कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन के लिए काफी जरूरी है। स्कूल असेंबली बुलेटिन के इस पेज में आपको नेशनल, इंटरनेशनल, मनोरंजन और स्पोर्टस जगत की सभी खास खबरों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जिसका मकसद आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाना है।

School Assembly News Headlines Today: टॉप नेशनल खबरें
- गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल दौरे पर, इस्कॉन मायापुर जाएंगे
- जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने की घोषणा की
- रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, आरोपी विष्णु कुशवाहा आगरा से अरेस्ट
- साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर
- JEE Main 2026 के नतीजे घोषित श्रेष्ठ जसोरिया को मिली नंबर वन रैंक
School Assembly News Headlines Today: टॉप इंटरनेशनल समाचार
- 'ईरान का परमाणु ढांचा पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए', इजरायली पीएम नेतन्याहू की शर्त
- U.S. ने टेक्नोलॉजी की वायबिलिटी दिखाने के लिए न्यूक्लियर माइक्रोरिएक्टर का पहला एयर ट्रांसपोर्ट किया
- ट्रंप का 'बोर्ड ऑफ़ पीस' पहली मीटिंग के लिए वाशिंगटन में इकट्ठा हुआ
- नई योजनाओं के तहत, टेक कंपनियों को बच्चों की मौत होने पर उनका डेटा रखना होगा
School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार
- कोलंबो में पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' चरण के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है।
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईशान किशन जीत के हीरो रहे। ईशान किशन की 77 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने 'सुपर-8' में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
School Assembly News Headlines Today: मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश की आशंका व्यक्त की है। बिहार, एमपी और यूपी में हल्की बारिश हो सकती है तो वही दिल्ली में भी आसमान साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications