सेबी की रेड में 3000 करोड़ रुपए का डब्बा घोटाला पकड़ा गया

मुंबई। पिछले कई सालों से बंद पड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है जिसने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं। डब्बा ट्रेडिंग का मामला सामने आया है जिसमें 3000 करोड़ रुपए के घोटाला हुआ है।

सेबी और आयकर विभाग और सीबीआई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि डब्बा ट्रेडिंग घोटाले में 3000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गयी है। डिब्बा ट्रेडर अपने धंधे को चलाने के लिए जांच सेबी की निगरानी से अलग काम करते हैं। इस व्यापार में पैसे के लेन-देन में बड़े स्तर पर हेराफेरी की जाती है।

इस घोटाले में जो पैसा सामने दिखाया जाता है वो सिर्फ दस्तावेजों पर मौजूद होता है जबकि हकीकत में यह पैसा होता ही नहीं है। वहीं जांच में इस तरह के 3000 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आयी है।

बुधवार देर रात मुंबई और नागपुर में सेबी और आयकर विभाग के छापों में ऐसी कई कंपनियों की धरपकड़ की गयी। साथी ही इस छापेमारी में कई फर्जी दस्तावेज भी सीज किये गये। वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि आने वाले समय में कई बड़े ब्रोकर पकड़े जायेंगे।

ये डब्बा टेडर्स अन्य ब्रोकर कंपनियों की तरह ही काम करते है। लेकिन ये कंपनियां निवेशकों के जिस पैसे को मार्केट में निवेश करने का दावा करती हैं वह सिर्फ कागजों पर मौजूद होती है जबकि हकीकत में ये शेयर कभी खरीदे ही नहीं जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+