Zomato Scam: 100-200 में मिल जा रहा 1000 रुपये का खाना, ऐसे हो रहा सारा खेल

Zomato Scam: जोमैटो की डिलीवरी करने वाले कुछ लोग कम पैसा लेकर खाना लोगों को दे दे रहे, जबकि ऐप पर वो ऑर्डर कैंसिल दिखा देते हैं।

Scam

देश में फूड डिलीवरी ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। वैसे तो ये सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें भी फर्जीवाड़ा करने का जुगाड़ खोज निकाला है। अब इसका खुलासा एक एंटरप्रेन्योर ने किया। बाद में ये बात जोमैटो के सीईओ तक भी पहुंची और उन्होंने बताया कि उनकी टीम इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

दरअसल विनय सती नाम के एक शख्स ने लिंक्डइन पर जोमैटो घोटाले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके द्वारा बर्गर किंग से बर्गर ऑर्डर किया गया। आउटलेट ने तुरंत ऑर्डर स्वीकार कर लिया और उनके पास करीब 30-40 मिनट में डिलीवरी वाला शख्स पहुंचा। उन्होंने बर्गर उनको देने के बाद कहा कि अगर आप कम पैसे में ऑर्डर लेना चाहते हो तो मैं आपको एक ट्रिक बताता हूं।

डिलीवरी वाले ने उनसे कहा कि वो अगले ऑर्डर पर ऑनलाइन पेमेंट ना करें, उसकी जगह पर वो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुन लें। वो उसकी बात सुनकर हैरान रह गए थे, उनको पता नहीं था कि वो ऐसा क्यों बोल रहा। उस शख्स ने आगे बताया कि आपने 700-800 का ऑर्डर किया। आप मुझे 200 रुपये दे दीजिएगा, मैं जोमैटो को ये शो कर दूंगा कि आपने सामान लेने से इनकार कर दिया। शख्स ने आगे लिखा कि मेरे पास दो ऑप्शन थे या तो मैं फ्री के खाने का मजा लेता या फिर मैं उसके फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करता। एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते मैंने दूसरा रास्ता चुना।

सीईओ के लिए लिखी ये बात
उन्होंने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को टैग कर लिखा कि आप अब ये मत कहना कि आपको पता भी नहीं है कि ये हो रहा है? अगर ये सब जानने के बाद भी आप इसका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो आपके IIM वाले क्या कर रहे हैं? इस पर दीपिंदर ने जवाब दिया कि उनको इस बारे में पता है और उनकी टीम इस पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+