कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को दिया आखिरी मौका, फिर होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। कर्नाटक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। जज ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि कर्नाटक अपने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लिए तुरंत पानी छोड़े। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश फिलहाल अगले 6 दिनों (1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर) के लिए दिया गया है।

cauvery

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर चल रहे झगड़े का केस में मध्यस्थता कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कर्नाटक अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई अनादर नहीं करेगा।

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को आदेश दिया है कि 4 अक्टूबर तक कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाया जाए। आगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड 4 और 5 अक्टूबर को कर्नाटक और तमिलनाडु की स्थिति जानने के लिए वहां का दौरा करेगा। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड 6 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट सौंपे।

सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि कर्नाटक के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने का यह आखिरी मौका है। अगर इस बार भी आदेश की अनदेखी की जाती है तो उसे कानून का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

कोर्ट ने कहा कि कर्नाटक को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह भी भारत का ही एक हिस्सा है। उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना ही चाहिए। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 144 के अनुसार हर किसी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना अनिवार्य है। यह काफी दुखद है कि कर्नाटक सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है, जिसका मतलब है कि कर्नाटक संविधान की अवहेलना कर रहा है।

आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को आदेश दिया था कि वह तमिलनाडु को दिया जाने वाले पानी की मात्रा अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दे, ताकि तमिलनाडु में किसानों की मदद हो सके।

इसके बाद ही कर्नाटक के कई हिस्सों में हिंसा के हालात हो गए थे, जिनमें राजधानी बेंगलुरु भी शामिल थी। बेंगलुरु में इस हिंसा के चलते दो लोग मारे गए थे, जबकि पुलिस की गाड़ियां और बसों को आग के हवाले कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+