सुब्रत रॉय की रिहाई की अपील पर सुनवाई के लिये SC तैयार

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.सतशिवम की अध्यक्षता वाली पीठ ने कंपनी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी अनुरोध पर मामले की सुनवाई के लिए बुधवार अपराह्न् दो बजे का समय निर्धारित किया है।
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति के.एस.राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जेएस केहर की पीठ ने सुब्रत को निवेशकों के रुपये की वापसी के लिए स्वीकार्य प्रस्ताव पेश नहीं किए जाने के कारण चार मार्च को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications