मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर SC नहीं देगी दखल

आज देश की सर्वोच्च अदालत यानी कि सुप्रीम कोर्ट 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने को लेकर दाखिल चार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1000 और 500 रुपए के नोटों पर बैन के सरकार के फैसले पर रोक लगाने से मना कर दिया है। मंगलवार को बैन हटाने की मांग करने वाली पिटीशंस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि नोटिफिकेशन पर रोक नहीं लगाई जाएगी और वो सरकार के इस फैसले मेंं दखल नहीं करेगी।

आपको बता दें कि चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने नोटबैन को रोकने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई की थी और उसके बाद ये फैसला सुनाया था। मालूम हो कि याचिकाओं ने मोदी सरकार के इस फैसले को तानाशाही और तर्कहीन बताया था। जबकि सरकार की ओर से इस मामले में कैविएट दाखिल करने की बात कही गई थी जिससे वो अपना पक्ष रख सके।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को टीवी पर प्रसारित देश के नाम संदेश में पांच सौ और एक हज़ार रुपए मूल्य के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+