Nirbhaya case: SC के रिटायर्ड जज बोले, क्या फांसी से ऐसे अपराध रुक जाएंगे ?
नई दिल्ली- निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च तड़के फांसी पर लटका दिया जाएगा। सजा से बचने की इनकी सारी कोशिशें अबतक नाकाम हो चुकी हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के एक चर्चित रिटायर्ड जज ने फांसी की सजा को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा है कि फांसी पर लटका देने से ऐसे अपराध नहीं रोके जा सकते। बल्कि, उन्होंने ऐसे मामलों में आजीवन कारावास दिए जाने की वकालत की है।

निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा मिलने का पूरा देश इंतजार कर रहा है। ऐसे में जस्टिस कुरियन जोसेफ के ताजा बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ज जज जस्टिस कुरियन जोसेफ ने कहा है कि, 'इन लोगों (निर्भया मामले के दोषियों) को फांसी देकर क्या इस तरह के अपराध रुक जाएंगे? बचन सिंह के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मौत की सजा रेअरेस्ट ऑफ रेयर (दुर्लभतम ) मामलों में ही दी जा सकती है और वह भी तब जब सारे विकल्प निर्विवाद रूप से खत्म हो जाएं।'
जस्टिस कुरियन ने ये दलील दी है कि 'जो लोग ऐसे अपराध को अंजाम देते हैं अगर उन्हें हमेशा के लिए जेल भेज दिया जाए तो समाज से ये कहा जा सकता है कि जो कोई भी इस तरह के अपराध में शामिल होगा, वह आजीवन जेल में रहेगा, जबकि फांसी के बाद लोग भूल (अपराध के बारे में) जाएंगे।'
कुरियन जोसेफ का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे देश को चारों गुनहगारों की फांसी का इंतजार है। क्योंकि, निर्भया का मामला ऐसा था, जिसे सात साल बाद भी भुलाया नहीं जा सका है।
बता दें कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद और कानून के दायरे में ही कई बार डेथ वारंट टलने के बाद चारों गुनहगारों की फांसी की सजा 20 मार्च के लिए तय की गई है। इस मामले में गुनहगार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से भी राहत पाने का हथकंडा अपना चुके हैं। दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की तामील के लिए मेरठ से पवन जल्लाद को भी बुला लिया है और बुधवार सुबह डमी फांसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications