सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा को 2जी जांच से हटाया
नई दिल्ली। सीबीआई डायरेक्टर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा को 2जी मामले की जांच से हटा दिया है। कोर्ट ने यह फैसला विजिटर डायरी में रंजीत सिन्हा की मीट व्यापारी मोईन से 90 बार मिलने के बाद लिया है।

कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा है कि रंजीत सिन्हा 2जी मामले मे किसी भी तरहा की दखल नहीं देंगे। गौरतलब है कि आप नेता प्रशांत भूषण ने रंजीत सिन्हा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी कि उनकी मीट व्यापारी से हुई कई बार की मुलाकात यह दर्शाती है कि उनका निजी स्वार्थ है। कोर्ट के इस फैसले के बाद रंजीत सिन्हा पर कई मामलों की जांच में सवाल चिन्ह लग गये हैं। आपको बता दें कि 2जी मामले में स्वतंत्र जांच नहीं होने के चलते ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजडे में बंद तोता करार दिया है।
वहीं आप नेता प्रशांत भूषण का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद यह साफ हो जाता है कि रंजीत सिन्हा 2जी सहित कई मामलों में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आऱोपियों को फायदा पहुंचा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications