गायक विशाल को SC से भी नहीं मिली राहत, फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
नई दिल्ली। बॉलीवुड के गायक विशाल डडलानी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

विशाल डडलानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका
जैन मुनि तरुण सागर पर विवादित ट्वीट करके मुश्किल में फंसे बॉलीवुड के सिंगर विशाल डडलानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
उन पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है, साथ ही गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।
इसी मामले में विशाल डडलानी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह की राहत से इंकार कर दिया। साथ ही इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए कहा है।
जैन मुनि तरुण जी महाराज पर ट्वीट कर फंसे विशाल
बता दें कि जैन मुनि तरुण सागर ने 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया गया। जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी थी।
इसके बाद विशाल डडलानी ने तरुण सागर जी महाराज पर एक कमेंट किया। ट्विटर पर किए अपने कमेंट में उन्होंने कहा कि तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं
बस फिर क्या था, डडलानी के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। बाद में सोशल मीडिया पर लगातार उन्होंने लोगों से माफी मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में अपील का निर्देश
दिल्ली के शाहदरा में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ददलानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। हालांकि उन्हें इससे राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए कहा है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications