डिफॉल्टर विजय माल्या भाग सकते हैं विदेश, गिरफ्तारी की मांग

बैंगलुरू। लीकर किंग विजय माल्या कभी भी विदेश भाग सकते हैं इसलिए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है एसबीआई, जिसके 7 हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले विजय माल्या दबे हुए हैं।

एसबीआई ने माल्या के खिलाफ डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल की पेशकश की है और मांग की है कि उनका पासपोर्ट रद्द किया जाये क्योंकि माल्या कर्ज ना चुकाने के एवज में विदेश भाग सकते हैं। बैंक पहले ही उन्हें डिफाल्टर घोषित कर चुकी है। माल्या ने SBI के खिलाफ अर्जी दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी जिसे कि कोर्ट ने रद्द कर दिया है ऐसे में आने वाले दिनों में विजय माल्या के लिए मुश्किले बढ़ सकती हैं।

क्या है पूरा मसला?

यूबी ग्रुप के अध्यक्ष विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर ने 17 बैंकों से 7800 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसमें से 1600 करोड़ अकेले एसबीआई से लिए गए थे। किंगफिशर का बिजनेस पूरी तरह से चौपट हो गया है जिसके बाद माल्या भारी कर्ज में डूब गये हैं।

ब्रिटेन में बसना चाहते हैं माल्या

गुरुवार को युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद माल्या ने कहा था कि वो अब अपने बच्चों के पास ब्रिटेन जाना चाहते हैं इस कारण उन्होंने युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद एसबीआई ने माल्या की गिरफ्तारी की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+