SBI Credit Card Users सावधान! 1 सितंबर से हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा असर
SBI Reward Points New Rules: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले SBI Card ने अपने रिवार्ड प्वाइंट्स प्रोग्राम में बड़े बदलाव किए हैं। ये नए नियम सोमवार यानी 1 सितंबर 2025 से लागू हो गए और इनका सीधा असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा।
सबसे अहम बात यह है कि अब कुछ खास कैटेगरीज पर खर्च करने पर आपको रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। खासतौर पर डिजिटल गेमिंग और सरकारी सेवाओं से जुड़े पेमेंट्स पर कार्डहोल्डर्स को कोई पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे। SBI Card का कहना है कि इन बदलावों का मकसद रिवार्ड प्रोग्राम को ज्यादा पारदर्शी और संतुलित बनाना है। हालांकि, इसका सीधा असर ग्राहकों की कमाई और त्योहारी सीजन में मिलने वाले फायदे पर जरूर पड़ेगा।

क्या हैं नए बदलाव?
SBI Card ने अपने ग्राहकों के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स प्रोग्राम में अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार, अब डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और सरकारी पोर्टल्स पर किए गए खर्च पर कोई भी रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। यानी अगर आप ऑनलाइन गेमिंग के लिए क्रेडिट खरीदते हैं या किसी सरकारी सेवा का भुगतान करते हैं, तो इन ट्रांजेक्शंस पर अब आपको रिवार्ड का फायदा नहीं मिलेगा।
कौन से कार्ड होंगे प्रभावित?
यह बदलाव विशेष रूप से इन कार्डधारकों के लिए लागू होगा
- लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड
- लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड सिलेक्ट
- लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI प्राइम
इन कार्ड्स से किए गए गेमिंग या सरकारी पेमेंट्स पर अब रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।
पहले भी हुए थे ऐसे बदलाव
यह पहली बार नहीं है जब SBI Card ने ऐसा फैसला लिया हो। दिसंबर 2024 में भी कंपनी ने कुछ कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग खर्च पर पॉइंट्स देने की सुविधा खत्म कर दी थी। इसके अलावा, HDFC Bank ने भी हाल ही में ऐसा कदम उठाया था। जून 2025 में बैंक ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई 2025 से उसके किसी भी कार्ड पर स्किल-बेस्ड गेमिंग ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं दिए जाएंगे।
रिवार्ड प्वाइंट्स से जुड़े नए नियम
- SBI Card ने केवल ट्रांजेक्शन कैटेगरी ही नहीं, बल्कि रिवार्ड रिडेम्पशन से जुड़े कुछ नियम भी साफ किए हैं
- रिडेम्पशन चार्ज: हर बार रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम करने पर ₹99 + टैक्स लगेगा।
- अलग रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं: ऑनलाइन रिवार्ड रिडेम्पशन बिना किसी नए रजिस्ट्रेशन के होगा।
- डिलीवरी एड्रेस: रिडीम किया गया प्रोडक्ट केवल कार्डधारक के पते पर ही भेजा जाएगा।
- बकाया चुकाने में उपयोग: आप पॉइंट्स का इस्तेमाल कार्ड का बकाया चुकाने में कर सकते हैं, लेकिन यह केवल 2,000 प्वाइंट्स के गुणक में संभव होगा।
- प्वाइंट्स ट्रांसफर नहीं होंगे: अलग-अलग कार्ड्स के रिवार्ड प्वाइंट्स को न तो मिलाया जा सकेगा और न ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।
ग्राहकों पर होग तगड़ा असर
इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर होगा जो ऑनलाइन गेमिंग और सरकारी सेवाओं के लिए नियमित रूप से SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। त्योहारी सीजन से पहले आने वाला यह अपडेट उनके रिवार्ड पॉइंट्स लाभ को सीधे प्रभावित करेगा। अब ऐसे ग्राहकों को हर ट्रांजेक्शन से मिलने वाले अतिरिक्त फायदे से हाथ धोना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें Bank Holidays September 2025: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट!












Click it and Unblock the Notifications