Saayoni Ghosh: MP सायोनी घोष लोकसभा में जमकर गरजीं, कभी शिवलिंग पर चढ़ाया कुछ ऐसा कि मच गया बवाल?
Saayoni Ghosh in Loksabha: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 17 दिसंबर 2024 को सांसद सायोनी घोष जमकर गरजीं। महंगाई पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रोजगार पर केंद्र सरकार को घेरा। देश की युवा और सबसे खूबसूरत सांसदों में से एक सायोनी घोष कभी शिवलिंग पर कंडोम चढ़ाते की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके सुर्खियों में आई थीं।
लोकसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद सायोनी घोष ने कहा कि इनके बुलडोजर के चलते भारत के लोग सवाल करना भूल गए। भारत की जनता आजकल इतनी भूखी है कि खाने को धोखा भी खा लेती है। मध्यम वर्ग के लोग सालभर पहले वेज थाली 100 रुपए में खाते थे वो ही आज 152 रुपए की हो गई। टमाटर की कीमत 247 प्रतिशत, लहसून 128 प्रतिशत, आटा, तेल व नमक 18 प्रतिशत और आलू की कीमत 180 प्रतिशत बढ़ गई।

महंगाई पर तंज कसते हुए सांसद सायोनी घोष ने लोकसभा में कहा कि पहले आम आदमी पॉकेट भरकर पैसा लेकर बाजार जाता था और थैला भरकर सामान लाता था। अब अमृतकाल में आदमी थैला भरकर जाता है और पॉकेट में आलू-टमाटर व प्याज लेकर आता है। वित्त मंत्री ने एक बार कहा था कि 'बहुत हो गई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार'
कौन हैं सांसद सायोनी घोष?
बता दें कि सायोनी घोष पश्चिम बंगाल के जादवपुर लोकक्षेत्र से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद हैं। अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आईं सायोनी घोष टीएमसी की पश्चिम बंगाल प्रदेशाध्यक्ष हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा क्षेत्र 2021 में टीएससी की टिकट पर आसनसोल दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा था, मगर भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल से 4480 मतों से चुनाव हार गईं ।

सायोनी घोष ने 18 फरवरी 2015 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विवादित कार्टून तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक महिला पवित्र हिंदू प्रतीक शिवलिंग पर कंडोल चढ़ाते हुए नजर आ रही थी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- Gods cudnt have been more useful।! ("देवता इससे अधिक उपयोगी नहीं हो सकते थे।") उल्लेखनीय है कि यह विवादित पोस्ट हिंदू संस्कृति को बदनाम करने के लिए शिवरात्रि के मौके पर की गई थी। उस साल 17 फरवरी को शिवरात्रि मनाया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में जादवपुर सीट पर सायोनी घोष ने 717,899 वोट हासिल किए जबकि भाजपा के अनिर्बान गांगुली को 459,698 वोट मिले। घोष ने 2,58,201 वोटों से जीत दर्ज की।


छह साल बाद सफाई दी
शिवलिंग पर कंडोम चढ़ाने वाली विवादित पोस्ट के छह साल सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा कि 'प्रिय सभी, 2015 की एक पोस्ट मेरे संज्ञान में लाई गई है जो बहुत ही अप्रिय है..आप सभी की जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने 2010 में ट्विटर जॉइन किया था और कुछ समय तक इस्तेमाल करने के बाद मैंने इसे आगे बढ़ाने में रुचि खो दी, हालांकि अकाउंट बना रहा। कुछ समय बाद मेरे जनसंपर्क अधिकारी भास्कर रॉय ने मुझे धमकाया'












Click it and Unblock the Notifications