Savitribai Phule Quotes: सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि आज, पढ़ें देश की पहली महिला शिक्षिका के अनमोल विचार

Savitribai Phule Quotes: सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के महत्व को समझाकर महिलाओं को सशक्त बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। देशभर में आज के दिन यानी 10 मार्च 2023 को सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

Savitribai Phule

Savitribai Phule: 'ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे, बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद, जाओ, जाकर शिक्षा पाओ...' अभी आपने जो पढ़ा वो सावित्रीबाई फुले की कविता का एक अंश है, जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया। देशभर में आज यानी 10 मार्च 2023 को सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सावित्रीबाई, एक भारतीय समाज सुधारक के साथ ही देश की आधुनिक नारीवादी के रूप में सम्मानित पहली महिला शिक्षिका थीं।

महिलाओं को सशक्त बनाने में निभाई बड़ी भूमिका
महाराष्ट्र की कवियित्री का आज के दिन ही 1897 को बुबोनिक प्लेग से जूझते हुए निधन हो गया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाकर महिलाओं को सशक्त बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था। महिलाओं के शैक्षिक अधिकारों के लिए लड़ाई में वह अकेली नहीं थीं, बल्कि उनके पति ज्योतिराव फुले ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया।

हर वर्ग की आलोचना का किया सामना
सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में भिडे वाडा में एक स्कूल की स्थापना की। वह लिंग या जाति के खिलाफ भेदभाव के पूरी तरह से खिलाफ थीं। उन्होंने 'जाओ, शिक्षा पाओ' कविता भी लिखी है। इस यात्रा में बहुत बाधा थी, क्योंकि उन्हें समाज के हर वर्ग की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

सावित्रीबाई फुले के अनमोल विचार

  • शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप पूरे समुदाय को बदलने के लिए कर सकते हैं।
  • कोई तुम्हें कमजोर समझे, इससे पहले तुम्हे शिक्षा के महत्व को समझना होगा।
  • शिक्षा स्वर्ग का द्वार खोलती है, खुद को जानने का अवसर देती है।
  • मेरा मानना है कि शिक्षा हर महिला की मुक्ति की कुंजी है।
  • स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं।
  • किसी और को शिक्षित करने से पहले आपको खुद को शिक्षित करना चाहिए।
  • जितना अधिक आप जानते हैं, आपके डरने की संभावना उतनी ही कम होगी।
  • चौका बर्तन से ज्यादा जरूरी है पढ़ाई, क्या तुम्हें मेरी बात समझ में आई?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+