हारेगा कोरोना, होम क्वारंटाइन में रह रहे मरीजों की जान बचाएगा 'सुरक्षा कवच': CM केजरीवाल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के दौर में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक राहत की खबर सामने आ रही है। यहां पिछले कुछ सप्ताह से महामारी की रफ्तार धीमी पड़ी है और ठीक होने वाले मरीजों की दर 80 प्रतिशत के करीब पहुंच चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जानकारी दी है कि अब होम क्वारंटाइन में रहने वाले मरीजों की जान बचाना भी संभव हो गया है, इस काम में पल्स ऑक्सीमीटर नामक सुरक्षा कवच ने बड़ी भूमिका निभाई है। सीएम ने बताया कि दिल्ली में कोरोना मृतकों की दर भी तेजी से नीचे गिर रही है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पल्स ऑक्सीमीटर नामक सुरक्षा कवच के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। यह सुरक्षा कवच COVID19 रोगियों की मौतों को कम करने में सक्षम है। सीएम ने बताया कि अगर मरीजों को पता चलता है कि उनकी ऑक्सीजन गिर रही है तो वो हमसे संपर्क करते हैं, उस स्थिति में हम तुरंत उनके घर ऑक्सीजन भेजेंगे या उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का घर पर इलाज संभव, कोरोना के लक्षण नहीं: BMC डॉक्टर