सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे इस एक्टर के सपॉर्ट में आगे आए राजकुमार राव और अनुराग कश्यप
गार्ड की नौकरी कर रहे इस एक्टर के सपॉर्ट में आगे आए ये स्टार्स
मुंबई। 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल' और 'पटियाला हाउस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके एक्टर सवी सिद्धू काम नहीं मिलने की वजह से गार्ड की नौकरी करने पर मजबूर हैं। लंबे वक्त से काम नहीं मिल पाने के चलते सवी को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है। वहीं अब इस एक्टर के सपोर्ट में फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और डायरेक्टर अनुराग कश्यप सामने आए हैं। अभिनेता राजकुमार राव और अनुराग कश्यप ने सवी के लिए सोशल मीडिया पर प्रेरणादायक पोस्ट लिखा और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को उनकी मदद के लिए आगे आने की अपील की।

राजकुमार राव ने ट्विटर पर सवी सिद्धू का सपॉर्ट करते हुए लिखा कि मैं कास्टिंग करने वाले दोस्तों से आपके बारे में बात करूंगा। उन्होंने उनके काम की तारीफ करते हुए लिखा कि लोगों को उनसे सीख लेनी चाहिए। वहीं निर्देशक अनुराग कश्यप ने लिखा कि एक एक्टर के तौर पर मैं सवी सिद्धू का सम्मान करता हूं और उन्हें अपनी 3 फिल्मों में काम दिया है। अपने आप को शराब या किसी और बुरी आदत में बर्बाद करने के बजाय सवी ने इतनी कठिन जॉब करने का निर्णय लिया है जिसका मैं सम्मान करता हूं।

उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने भी एक वॉचमैन की जॉब कर सफर एक्टर बनने का सफर तय किया है। मैं एक वेटर रह चुका हूं। वहीं मैं एक ऐसे एक्टर से भी मिला जो गलियों में भेलपुरी बेचता था।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सवी अपनी मदद खुद ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है कि सवी भीख मांगने या खुद को बर्बाद करने के बजाय जॉब कर रहे हैं। अगर लोगों को ऐसे कलाकारों का सम्मान करना है तो उनके काम को जरूर देखें। उन्होंने सवी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम उनके लिए सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications