Saurabh Dwivedi News: आमिर खान की वजह से सौरभ द्विवेदी को निकाला गया लल्लनटॉप से? सोशल मीडिया पोस्ट में दावा
Saurabh Dwivedi News: डिजिटल पत्रकारिता में बड़ा नाम बन चुके सौरभ द्विवेदी का टीवी टुडे नेटवर्क के साथ सफर खत्म हो गया है। सौरभ ने अब तक अपने फ्यूचर प्लान की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई तरह के दावे चल रहे हैं। एक नए सोशल मीडिया पोस्ट अब वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह विदाई अचानक नहीं हुई है, बल्कि एक साल पहले ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। बताया जा रहा है कि आमिर खान के इंटरव्यू के बाद से ही उनके टॉप मैनेजमेंट के साथ मतभेद शुरू हो गए थे।
पोस्ट के मुताबिक, साल 2016 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ 'लल्लनटॉप' सौरभ द्विवेदी की मेहनत और अनूठी प्रस्तुति शैली से देश का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया। पिछले कुछ समय से लल्लनटॉप के पूर्व संपादक और टॉप मैनेजमेंट के बीच क्रिएटिव डिफरेंस बनने लगे थे। यही वजह है कि आखिरकार उनकी विदाई हो गई।

Saurabh Dwivedi News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट
वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि बढ़ती लोकप्रियता के साथ यह धारणा बनने लगी थी कि लल्लनटॉप सौरभ का निजी प्रोजेक्ट है। वास्तविकता में यह पूरी तरह टीवी टुडे नेटवर्क के स्वामित्व में था और सौरभ वहां संपादक की भूमिका में थे। दावा किया गया है कि समय के साथ सौरभ के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर टीम और मैनेजमेंट में असंतोष बढ़ने लगा।
आरोप है कि उन्होंने संस्थान के नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति विदेश यात्राएं की थीं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने की सूचना भी उन्होंने नहीं दी थी। इसके अलावा, आमिर खान के इंटरव्यू के दौरान दूसरे विभागों को सूचना न देने को भी अनुशासनहीनता माना गया। इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि आमिर खान के साथ चले लंबे इंटरव्यू के दौरान ही सौरभ ने अपनी भविष्य की योजना तय की थी।
Saurabh Dwivedi News: सौरभ के नए प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की चर्चा
सौरभ द्विवेदी के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक खुद उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ने की पुष्टि नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह फिल्मों में स्क्रिप्ट राइटिंग और डॉयलॉग राइटर के तौर पर जुड़ने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि द्विवेदी जल्द एक बड़े मीडिया समूह के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। यह मीडिया वेंचर यूट्यूब से जुड़ा हुआ होगा और इसमें इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे दिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications