Satellite Launch: इसरो ने सैटेलाइट NVS-01 मिशन को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

इसरो आज अपनी नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01 को लॉन्च किया। यह पूरी तरह से स्वदेशी नेविगेशन सैटेलाइट है, जिसकी मदद से 20 मीटर तक सटीक जानकारी मिलेगी

isro

Satellite Launch: इसरो ने एडवांस नेविगेशन जीएसएलवी-एफ12 और एनवीएस-01 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इसरो ने सुबह 10.42 बजे सेकेंड जेनरेशन की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को लॉन्च किया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।

Recommended Video

      Satellite Launch: इसरो ने सैटेलाइट NVS-01 मिशन को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

      सैटेलाइट को लॉन्च करने के 20 मिनट बाद ही यह अपनी जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हो गई। इसे सफलतापूर्व इसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इस लॉन्च के सफल होने के बाद इसरो की ओर से कहा गया कि अब हमारे पास बड़े पेलोड को लॉन्च करने की क्षमता है।

      इस सैटेलाइट के लॉन्च होने के बाद नाविक सेवा जोकि भारतीय जीपीएस सिस्टम है वह लोगों को रियल टाइम नेविगेशन की सुविधा देगा। इसरो ने एडवांस नेविगेशन जीएसएलवी-एफ12 और एनवीएस-01 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

      इस सैटेलाइट के सफल लॉन्च के बाद देश में नेविगेशन सुविधा और भी बेहतर हो जाएगी। नाविक यानि नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेसशन सेवा, भारत में रियल टाइम नेविगेशन की सुविधा देगी। नाविक सिग्नल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह लोगों को 20 मीटर के भीतर सटीक जानकारी 50 नैनोसेकेंड के भीतर देगी।

      यह नेविगेशन सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है। नाविक पूरी तरह से जीपीएस के तौर पर काम करेगा। यूजर्स को 20 मीटर के दायरे में सटीक जानकारी मुहैया कराएगा। माना जा रहा है कि इसके आने के बाद गूगल मैप को यह सीधा टक्कर देगा।

      यह 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी है, जिसका वजन 2232 किलोग्राम है। लॉन्च के 20 मिनट के भीतर यह रॉकेट 251 किलोमीटर की ऊंचाई पर जीटीओ में अपना उपग्रह स्थापित किया।

      एनवीएस-01 नेविगेशन पेलोड एल-1, एल-5 और एस बैंड के साथ उड़ान भरी। गौर करने वाली बात है कि पहली बार इस लॉन्च में रूबीडियम एटॉमिक क्लॉक का इस्तेमाल किया गया।

      इसरो के अनुसार वैज्ञानिक पहले इंपोर्टेड रूबीडियम एटोमिक क्लॉक का इस्तेमाल करते थे, इसका इस्तेमाल समय और लोकेशन की जानकारी के लिए किया जाता था। लेकिन अब अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेंटर द्वारा तैयार किए गए रूबीडियम एटोमिक क्लॉक का इस्तेमाल किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+