गाजियाबाद में सैटेलाइट की मदद से पकड़ी गई 15 करोड़ की टैक्स चोरी

नई दिल्ली। सैटेलाइट की मदद से सीमाओं पर नजर रखना तो आम बात है लेकिन पहली बार सैटेलाइट की मदद से टैक्स चोरी पकड़ी गई है। दरअसल आयकर विभाग ने सैटेलाइट की मदद से कुल 15 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी को पकड़ा है। मोदी नगर के सीकरा कलां इलाके में हाईवे के पास करोड़ों रुपये के व्यवसायिक काम्पलैक्स को सड़क से दूर कृषि भूमि बताकर बेच दिया गया था। ऐसे में आयकर विभाग ने हैदराबाद के नेश्नल रिमोट सेंसिंग की एजेंसी से उपग्रह की तस्वीरें मांगी तो मालूम हुआ कि जमीन बेचे जाने के समय वहां पर कमर्शियल फाउंडेशन था।

satellite images helped to catch income tax defaulter in gaziabad

चीफ इनकम टैक्स कमीश्नर अमेंद्र कुमार ने बताया कि संभव है कि ये देश का ये पहला मामला हो जिसमें सैटेलाइट इमेज की मदद से टैक्स चोरी को पकड़ा गया हो। उन्होंने बताया कि यहां एक शख्स ने टैक्स बचाने के लिए साल 2016 के फरवरी में एक कमर्शियल कॉम्पलैक्स की जमीन की रजिस्ट्री कृषि भूमि के आधार पर टुकड़ों में करवाई थी। ऐसे में उसने आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिस के जवाब में बताया कि जब जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी तब वह कृषि भूमि थी।

इस जवाब को देखते हुए विभाग ने सेटेलाइट इमेज निकलवाई तो सच्चाई सामने आई। मालूम हुआ कि जब रजिस्ट्री हुई तब वहां कमर्शियल कांप्लेक्स बन चुका था। इमेज के सबूत बनाते हुए विभाग द्वारा टैक्स चोरी करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करके करीब 15 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने को कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+