'सच में मार ही डाला', माधुरी के गाने पर साड़ी पहन लड़की कर रही थी डांस, घोड़े ने लात उठाई और...देखें Video
नई दिल्ली, 10 जुलाई: सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज की भरमार है। रील्स बनाने की दीवानगी लोगों पर इस कदर हावी हो चुकी है कि लड़का हो या फिर लड़की कहीं भी कैमरा ऑन करके शुरू हो जाते हैं। अब ऐसा ही एक फनी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक साड़ी पहने लड़की को घोड़े के पास ठुमके लगाना भारी पड़ गया। जैसे ही घोड़े ने पीछे से अपनी लात उठाई, डांस कर रही लड़की फूदकर उछल पड़ी, जिसके बाद कुछ ऐसा होता है कि यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

घोड़े के पास डांस करती लड़की Video Viral
सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि एक देखने जाओ सौ मिल जाते हैं। लड़कियों की इंटरनेट पर जमकर डांसिंग वीडियोज शेयर किये जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ब्लू कलर की साड़ी पहने एक लड़की की डांस वीडियो वायरल हो रही है।

घोड़े को पसंद नहीं आया लड़की का डांस
जिसमें वो हरियाली के बीच घास खा रहे घोड़े के पास डांस करती हुई नजर आ रही है, लेकिन अपने पास डांस कर रही लड़की को देखना शायर घोड़े को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद फिर जो घोड़े ने किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'मार डाला' सॉन्ग पर घोड़े के साथ डांस
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीली साड़ी पहनकर एक लड़की अपना डांस वीडियो शूट कर रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'देवदास' मूवी का सॉन्ग 'मार डाला' चल रहा है और लड़की माधुरी दीक्षित के हिट गाने पर स्टेप्स करना शुरू कर दी है। एक दो सेकंड तक सब कुछ सही चल रहा होता है, लड़की घोड़े की पीठ पर हाथ भी रखी है, लेकिन फिर सबकुछ बदल जाता है।

लड़की डांस देखकर घोड़े को आया गुस्सा
वीडियो के आगे जैसे ही लड़की घोड़े के गर्दन के पास पहुंचकर डांस स्टेप्स कर रही होती है, वैसे घोड़ा मचल जाता है और फिर अचानक शांत घोड़ा अपना आपा खो देता है और लड़की को धक्का देते हुए अपनी लात उठाकर मारने की कोशिश करता है, लड़की घोड़े की इस हरकत से डर जाती है और डांस भूलकर खुद को बचाने की कोशिश करती है। हालांकि लड़की वक्त रहते संभल जाती है, वरना घोड़े की लात उसको लग सकती थी।

'सच में मार ही डाला', यूजर्स ने लिए जमकर मजे
इस वीडियो को इंस्टा के एक मीम पेज से पोस्ट किया गया है, जिस पर यूजर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सच में मार ही डाला, जबकि किसी और ने लिखा दो लात लग जाते तो ज्यादा मजा आता। दूसर यूजर ने लिखा, "अब बनाओ रील इनके आगे। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। आप भी देखिए घोड़े के आगे डांस करने का यह फनी वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications