Sardar Patel Jayanti: अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथ, CM ने 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई
आज 31 अक्टूबर को देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकता की शपथ दिलाई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल जयंती के अवसर पर, मैं एकता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं... पूरा देश 2014 से इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाता है। हम सभी जानते हैं कि आजादी के बाद अंग्रेज चले गए यह देश टुकड़े-टुकड़े हो जायेगा। उस समय हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने कुछ ही दिनों में 550 से अधिक रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर भारत का मानचित्र बनाने का काम किया।













Click it and Unblock the Notifications