असम में पहली बार बनी बीजेपी की सरकार, सर्बानंद सोनोवाल ने ली सीएम पद की शपथ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने असम में आज पहली बार अपनी सरकार बना ली और सर्बानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर एनडीए सरकार के लगभग सभी वरिष्ठ नेता/मंत्री (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, जनरल वी के सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा सहयोगी लोजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान) मौजूद थे। Sarbananda Sonowal's Biography- जानिए कौन हैं सर्बानंद सोनोवाल?

पीएम मोदी ने असम को दिया हर मदद का भरोसा
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम को सर्बानंद के रूप में जुझारू और कर्मठ नेता मिला है। वे असम के विकास के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि असम जितना दौड़ेगा दिल्ली सरकार उससे एक कदम आगे असम के लिए दौड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से असम को कोई कमी नहीं होने देंगे। पीएम ने कहा कि राज्य में भाजपा को सेवा का मौका देने के लिए वे असम की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।
अमित शाह ने दिया असम को धन्यवाद
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि असम में बीजेपी को बहुमत देने के लिए मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। आपने जिस भरोसे के साथ हमें जो जनादेश दिया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये दो साल देश के विकास के स्वर्णिम साल हैं। इस दौरान जन-जन तक सरकार का काम पहुंचा है। अब असम की हर समस्या का तुरंत समाधान होगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications