सारा के दोस्त ने कोर्ट में दी गवाही, कहा- अमनमणि के पीटने से उसका हुआ था गर्भपात
गाजियाबाद (यूपी)। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मौत के मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान सारा सिंह के दोस्त नियाज अहमद ने कोर्ट में गवाही दी। नियाज अहमद ने कोर्ट में बताया कि एक बार उसकी सारा से फोन पर बातचीत हुई थी जिसमें सारा ने उसे बताया था कि अमनमणि के पीटने से उसका गर्भपात हो गया था। गवाही के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों से नियाज से कई सवाल किए।

शुक्रवार को गाजियाबाद में विशेष सीबीआई कोर्ट में मृतका सारा सिंह के दोस्त नियाज अहमद ने की करीब 4 घंटे तक गवाही चली। नियाज अहमद कोर्ट में बताया कि मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान सारा ने उसे बताया था कि दिल्ली के एक होटल में अमनमणि त्रिपाठी ने उसके साथ मारपीट की थी। उस दौरान सारा गर्भवती थी, इसके बाद उसका गर्भपात हो गया था। नियाज अहमद ने आगे बताया कि सारा ने फोन पर ये भी बताया था कि अमनमणि त्रिपाठी की मां ने भी उससे गाली-गलौज किया था। उन्होंने अमनमणि और सारा की शादी पर नाराजगी जताई थी। बचाव पक्ष के वकीलों ने नियाज अहमद से जिरह की और कई और भी सवाल पूछे।
सारा मौत मामले में आरोपी निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी कोर्ट में पेश नहीं हुए। अभियोजन पक्ष के वकील नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि निजी कारणों के चलते अमनमणि त्रिपाठी कोर्ट में पेश नहीं हो सके। इस संबंध में अमनमणि त्रिपाठी की ओर से वकीलों ने कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया था। दूसरी ओर सारा सिंह की मां सीमा सिंह और भाई कोर्ट में मौजूद थे। फिलहाल केस की अगली सुनवाई के लिए दो मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications