मां का घर छोड़ नए घर में रहने लगीं सारा अली खान? इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया हिंट
नई दिल्ली। गुरुवार को वैलेंटाइन डे के दिन सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिससे उनके फैंस कई कयास लगा रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में सारा जमीन पर पिंक ड्रेस पहने हैं और उनके आस पास कुछ डब्बे हैं जिनमें घर का सामान है। एक तरफ एक डब्बे में टेबिल लैंप दिख रहा है जबकि दूसरे डिब्बे में एक पिंक टेलीफोन। यूं लग रहा है मानो वे किसी नए घर में शिफ्ट हुई हैं और अपने सामान को अनपैक कर रही हैं।

कैप्शन से फैंस को मिला हिंट
इस तस्वीर में विक्टरी का साइन दिखाई सारा ने कैप्शन में लिखा है- 'और ये नई शुरुआत'। ऐसे में उनके फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़कर अब एक नए अपार्टमेंट में अकेली शिफ्ट हो गई हैं। सारा ने अभी हाल ही में अपना फिल्मी करियर शुरु किया है। सबसे पहले उन्होंने केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया और फिर सिंबा में रणबीर सिंह के साथ। सारा को अभी से बड़े पर्दे पर बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि वे एक शानदार एक्ट्रेस बन सकती हैं।
View this post on InstagramHere’s to new beginnings! 💘💝💞💖💗
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं सारा
सारा अली खान एक ऐसी स्टार किड है जो लोगों के सामने फिल्मों में आने से पहले से ही काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं। इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी भी खुलकर शेयर करती हैं। चाहे वीर पहारिया के साथ रिलेशनशिप की बात हो या कार्तिक आर्यन के लिए उनका क्रश, वे सब कुछ बताने में जरा भी नहीं हिचकतीं। यहां तक कि उन्होंने रणबीर सिंह से शादी की इच्छा रखने की बात भी खुले आम कह दी थी। अपने इंटरव्यू में काफी चुलबुले अंदाज में दिखने वाली सारा का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है।

कांग्रेस नेता के पोते के साथ रिलेशन में रहीं सारा
सारा अली खान एक समय वीर पहारिया के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। वीर कांग्रेस नेता सुशील शिंदे के पोते हैं। जून 2016 में सारा अली खान और वीर पहरिया का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। दरअसल, मराठी फिल्म 'सैराट' की स्क्रीनिंग के दौरान सारा की उंगली में अंगूठी दिखाई दी थी। तब ऐसे कयास लगाए गए थे कि उन्होंने वीर से सगाई कर ली है। हालांकि बाद में इस अफवाह करार दिया गया।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications