Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंजान शख्स के साथ वायरल हो रही हैं सपना चौधरी की तस्वीरें, लोगों ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। अपने सुरमयी अंदाज से लोगों को मदहोश कर देने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनकी वायरल हो रही नई तस्वीर, जिसमें वो एक अंजाने व्यक्ति संग नजर आ रही है, तस्वीरें बयां कर रही हैं कि दोनों की निकटता बहुत ज्यादा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कौन है ये शख्स, जिनके साथ सपना चौधरी यूं नजर आ रही हैं।

अंजान शख्स के साथ वायरल हुईं सपना चौधरी की

अंजान शख्स के साथ वायरल हुईं सपना चौधरी की

वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में सपना इस शख्स के काफी क्लोज दिख रही हैं, आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब सपना किसी शख्स के साथ इस अंदाज में फैंस के सामने आईं हैं, दोनों की फोटो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं, किसी ने दोनों को साथ देखकर परफेक्ट कहा है तो किसी को सपना का यूं किसी अनजान संग फोटो में दिखना अच्छा नहीं लग रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद सपना को अपना मिस्टर परफेक्ट मिल गया है।

 सपना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया

सपना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया

फिलहाल इन तस्वीरों पर सपना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब आखिर सपना के साथ नजर आ रहे ये शख्स कौन हैं और उनसे से इनका क्या रिश्ता है इसके लिए तो फैंस को अभी इंतजार करना होगा।

ट्रोलर्स के निशाने पर थीं सपना चौधरी

ट्रोलर्स के निशाने पर थीं सपना चौधरी

वैसे आपको बता दें कि पिछले दिनों सपना ट्रोलर्स के निशाने पर भी थीं, वजह थी उनका नया लेटेस्ट सॉन्ग 'भोले का स्वैग', जिसे के सपना ने सावन के महीने में ही रिलीज किया है लेकिन इस गाने में उन्हें तारीफ मिलने के बजाय उन्हें लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल लोग सपना के गाने से दुखी नहीं हैं, बल्कि गाने में पहने गए उनके कपड़े पर नाराज हैं।

 सपना के कपड़े पर उठे थे सवाल

सपना के कपड़े पर उठे थे सवाल

इसलिए इस गाने को लेकर लोगों ने सपना को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया है, लोगों ने उनके लिए लिखा है कि अपने फायदे के लिए 'भगवान भोले' को बदनाम मत करो, इतना ही नहीं इस गाने में सपना चौधरी के ड्रेस पर भी लोगों ने उन्हें नसीहत देते हुए कह दिया कि भगवान भोले के गाने में तो ढंग के कपड़े पहन लेती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+