Viral Video: सपना के पल्लू ने मचाया धमाल, बड़ी अदा से बोलीं-सताया न करो

नई दिल्ली। इंटरनेट सनसनी और कातिल अदाओं की मालकिन सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं, उनके गाने चाहे नए हो या पुराने, लोगों को हमेशा गुदगुदाते ही हैं। जिसका ताजा उदाहरण है उनका ये पुराना वीडियो, जो इस वक्त लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है और इसी वजह से तेजी से वायरल हो रहा है।

पल्लू डालकर सपना चौधरी ने कहा- सताया ना करो

पल्लू डालकर सपना चौधरी ने कहा- सताया ना करो

इस वीडियो में सपना चौधरी पहले ही की तरह ही काफी हसीन नजर आ रही हैं, उन्होंने पीले रंग का शरारा सूट पहन रखा है, गाने के बोल हैं... सताया ना करो... और सबसे खास बात ये है कि इस गाने में सपना ने सिर पर पल्ला रखा हुआ है। बिना किसी शक के ये कहा जा सकता है कि सपना का ये डांस वीडियो हद से ज्यादा अच्छा और मोहक है।

सपना का पंजाबी गाना 'बिल्लौरी अंख' भी काफी हिट हुआ है

हाल ही में सपना का पंजाबी गाना 'बिल्लौरी अंख' भी काफी हिट हुआ है, ये आयटम नंबर पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' का है, जिसमें उनके साथ मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी नजर आ रहे थे।

जीविका के लिए स्टेज डांस का रास्ता चुना

सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी, जीविका के लिए इन्होंने स्टेज डांस का रास्ता चुना।

'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग में दिखाई पड़ी थीं सपना

सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+