होली के मौके पर सपना चौधरी ने कुछ इस अंदाज में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना के डांस की जमकर तारीफें हो रही हैं। दरअसल इस वीडियो में वे इंग्लिश मीडियम गाने पर डांस कर रही हैं। कमाल की बात ये है कि सपना के स्टेज पर एक छोटी सी बच्ची आकर डांस करने लगती है और सपना उसे कॉपी कर रही हैं। इसके अलावा कार्य़क्रम में भारी भीड़ है।

 स्टेज पर बच्ची को कॉपी करती दिखीं सपना

स्टेज पर बच्ची को कॉपी करती दिखीं सपना

अपने डांस के लिए देशभर खासकर हरियाणा में प्रसिद्ध सपना चौधरी के इस वायरल वीडियो में उनके साथ स्टेज पर एक नन्हीं बच्ची दिखाई पड़ रही है। ये बच्ची शानदार डांस कर रही हैं और सपना उसकी ओर मुस्कुराकर उसकी नकल करती दिखाई पड़ रही हैं। स्टेज के पीछे पोस्टर पर लिखा है होली मिलन समारोह। इससे साफ होता है कि सपना ने किसी होली मिलन समारोह में पहुंचकर ये प्रस्तुती दी है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सपना

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। वे अपने अधिकतर ईवेंट के वीडियो यहां शेयर करती हैं और इसके अलावा उनके टिक टॉक वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं।

बिग बॉस से चर्चाओं में आईं सपना

बिग बॉस से चर्चाओं में आईं सपना

सपना चौधरी को पहले हरियाणा के बाहर कम ही लोग पहचानते थे लेकिन रियलिटी शो बिग बॉस में उनके बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद से आज देशभर में लोग उन्हें पहचानते हैं। सपना को कई हरियाणवी, भोजपूरी और पंजाबी वीडियो में देखा जाता रहा है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि सपना बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई पड़ सकती हैं। आज सपना के लाखों फैंस हैं जो उनकी एक झलक पाने को दीवाने रहते हैं।

यह भी पढ़ें- नए लुक में नजर आईं सपना चौधरी, तस्वीरें हो रही वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+