सपना चौधरी ने नाबालिग संग किया डांस, नाराज हुईं ये बॉलीवुड अभिनेत्री

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक वीडियो चल रहा है, जिसमें वो एक नाबालिग लड़के के साथ डांस कर रही हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके एक डांस के वीडियो को लेकर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ने उन्हें नसीहत दे डाली है।

sapna choudhary

अरुणा ईरानी के निशाने पर सपना चौधरी

अरुणा ईरानी के निशाने पर सपना चौधरी

दरअसल सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक वीडियो चल रहा है, जिसमें वो एक नाबालिग लड़के के साथ डांस कर रही हैं। इसी वीडियो को लेकर सपना बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी के निशाने पर आ गई हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अरुणा ईरानी ने सपना चौधरी को नसीहत देते हुआ कहा कि उन्हें इस तरह के डांस से बचना चाहिए। इस तरह के डांस नाबालिग बच्चों के सामने नहीं होने चाहिए।

ऐसे डांस का विरोध करें हरियाणा के लोग: अरुणा

ऐसे डांस का विरोध करें हरियाणा के लोग: अरुणा

अरुणा ने कहा कि हरियाणा के लोगों को आगे बढ़कर इस तरह के डांस का विरोध करना चाहिए। अगर इस तरह का डांस होता भी है तो उसके लिए अलग जगह चुननी चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह के डांस नाबालिग बच्चों के सामने होने से उनपर बुरा असर पड़ता है, इसलिए इनपर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। साथ ही बच्चों के माता-पिता को भी इसका ध्यान रखना चाहिए।

कौन हैं सपना चौधरी

कौन हैं सपना चौधरी

आपको बता दें कि सपना चौधरी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने अपने ऊपर एक केस दर्ज होने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की थी। सपना पर एक रागिनी में दलित समाज के लिए अपशब्द प्रयोग करने का आरोप था।

रोहतक के एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ीं सपना अब नजफगढ़ में रहती हैं। बेहद कम उम्र में ही सपना ने स्टेज को अपनी जिंदगी का सपना बना लिया था। स्‍थानीय लोग और सपना को करीब से जानने वालों का कहना है कि सपना जब 9 साल की थीं तब से ही उन्‍होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था।

रागिनी के जरिए सपना बेहद देसी अंदाज में लोगों के सामने परफॉर्म करती हैं। उनके गाने, डांस और अदाओं पर लाखों रुपये बरसते हैं। आज हरियाणा में ऐसा सीन है कि सपना अगर 50 किलोमीटर दूर के गांव में आई हों, तो भी लोग बाइक, स्कूटर या रोडवेज से उस गांव पहुंच जाते हैं।

जब नागिन डांस पर झूमे लोग

जब नागिन डांस पर झूमे लोग

इससे पहले हाल ही में सपना अपने नागिन डांस को लेकर चर्चा में आई थी। जानकारी के मुताबिक सपना जयपुर में किसी मूर्ती स्थापना के कार्यक्रम में प्रफोर्म कर रही थीं। कार्यक्रम 22 नवंबर 2016 को था।

इसी दौरान अचानक एक कलाकार स्टेज पर आकर बीन बजाने लगा, जिसके बाद सपना नागिन डांस करने लगीं। सपना के साथ-साथ स्टेज पर कई और कलाकार भी प्रफोर्म करने पहुंचे थे।

...और जब सपना के प्रोग्राम में चले लाठी-बंदूक

...और जब सपना के प्रोग्राम में चले लाठी-बंदूक

खुदकुशी की कोशिश करने के बाद 12 अक्‍टूबर को जब सपना चौधरी पहली बार स्‍टेज पर आईं तो लोग उनके ठुमके देखने के लिए बेकाबू हो गए। वो नाची भी, वो झूमी भी और लोगों के दिलों पर छा भी गई लेकिन लाठियों और लाइसेंसी बंदूकों के साए में।

पूरा बागपत सपना का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन जब सपना को आने में देरी हुई तो भीड़ बेकाबू हो गई और हंगामा करने लगी। जानकारी के मुताबिक सपना का प्रोग्राम रात करीब 7 बजे शुरू होना था। सपना के आने की खबर को लेकर काफी संख्‍या में लोग भी आए थे।

काफी देर इंतजार के बाद जब सपना नहीं आई तो लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने लाठी-डंडे और हथियार निकाल लिए और आयोजकों से नोक-झोंक शुरू कर दी। देर रात 10:30 बजे सपना के स्‍टेज पर पहुंचने के बाद बवाल शांत हुआ। परफॉर्मेंस के बाद सपना रात करीब 2 बजे वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+