VIDEO: पटियाला सूट में सपना चौधरी का भांगड़ा, वीडियो ने मचाया तहलका
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और अपने डांस के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं।
नई

'भांगड़ा तो बनता है... क्यों दोस्तों?'
सपना चौधरी ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप दलेर जी के साथ परफॉर्म कर रहे हों तो भांगड़ा तो बनता है... क्यों दोस्तों? तस्वीरों में सपना चौधरी के साथ मंच पर दलेर महेंदी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में सपना के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

जब सपना के मंच पर चढ़े फैंस
आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में सपना चौधरी के फैंस की संख्या लाखों में है। उनके डांस का लगभग हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी इलाके में सपना चौधरी जब स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए पहुंची तो उनके फैंस उन्हें देखकर बेकाबू होकर स्टेज पर चढ़ गए थे। सपना चौधरी के बाउंसरों ने किसी तरह स्टेज पर चढ़े उनके फैंस को नीचे उतारा था।
सोशल मीडिया पर सपना की दीवानगी
पिछले दिनों सपना चौधरी की एक बिना मेकअप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को खुद सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सपना चौधरी अपने अलग-अलग अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं, लेकिन बिना मेकअप की तस्वीर शायद उन्होंन पहली बार शेयर की थी। इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications