सपना चौधरी ने शार्ट-स्कर्ट में पोस्ट की तस्वीर, हुईं ट्रोल, लोगों ने किए गंदे कमेंट
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों भाजपा नेता मनोज तिवारी संग चुनावी रैलियों में देखी जा रही हैं, वो नेताओं पर तीखे बयान भी दे रही हैं और सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं, जिसकी वजह से सपना हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन आज उनकी चर्चा उनके बयान या डांस को लेकर नहीं हो रही है बल्कि आज उनकी बातें सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर हो रही हैं।
सपना चौधरी ने शार्ट-स्कर्ट में पोस्ट की तस्वीर
दरअसल सपना ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीडे की तस्वीरें पोस्ट की थीं, उन तस्वीरों में वो शार्ट स्कर्ट में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस ने तो उनकी तारीफ की लेकिन कुछ लोगों को सपना की ड्रेस समझ नहीं आ रही है और इसी वजह से उन्होंने सपना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोगों ने किए अश्लील कमेंट
लोगों ने सपना के लिए लिखा है कि छोरी बिगड़ गई है तो किसी ने लिखा है कि सपना आप देसी अंदाज में ही सही लगती हैं तो किसी ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है, कुल मिलाकर इस वक्त सपना सोशल मीडिया पर लोगों के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।

सपना हो गईं लोगों के गुस्से का शिकार
आपको बता दें कि आज हरियाणा की डांसर सपना चौधरी इंटरनेट सनसनी और हॉट बेब के नाम से नवाजी जाती हैं। मालूम हो कि सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक, हरियाणा में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे, लेकिन उनकी अचानक मृत्यु के कारण सपना के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके लिए सपना को स्टेज पर डांस करने को ही अपने जीविका का साधन बनाना पड़ा, उन्होंने रोहतक शहर से पढ़ाई की है।

पंजाबी फिल्मों में भी सपना ने किया है काम
लेकिन सपना ने बहुत कम वक्त में ही अपनी कला से हरियाणा की डांसर के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया लेकिन साल 2017 की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद मीडिया की सुर्खियों में आईं, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही, इस साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली हैं और वो अब पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications