क्यों रामपाल के चेलों से नाराज होंगे राहुल गांधी?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आज हिसार में संत रामपाल के समर्थकों तथा पुलिस के बीच एक-दूसरे पर पथराव सबसे बड़ा नुकसान हुआ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को। वह ठीक उस समय पंडित नेहरु के 125 वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम को विज्ञान भवन में संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी के संबोधन को ज्यादातर खबरिया टीवी चैनल लाइव दिखा रहे थे। अभी राहुल ने पांच-सात मिनट बोलना शुरू ही किया था कि हिसार में हुड़दंग मच गया।

राहुल को दिखाना किया बंद
इसके चलते सभी खबरिया टीवी चैनलों ने राहुल गांधी के संबोधन को दिखाना बंद कर दिया और शुरू कर दिया संघर्ष को लाइव दिखाना। वरिष्ठ पत्रकार अशोक बी. शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के सितारे सच में गर्दिश में चल रहे हैं। उन्हें मीडिया जब ठीक तरीके से कवर कर रहा था,तब एक इस तरह का हादसा हो गया कि राहुल गांधी को नुकसान हो गया। यानी उनकी लाइव कवरेज बंद कर दी गई।
नेशनल मीडिया सेंटर में कुछ पत्रकार यह भी कह रहे थे कि अब कांग्रेस के नेता इसमें कोई षडयंत्र देख सकते हैं, जिसके चलते राहुल गांधी के लाइव भाषण को रोकना पड़ा। बहरहाल जो भी हो, राहुल गांधी को नुकसान तो हुआ।












Click it and Unblock the Notifications