संत निरंकारी मिशन की पूर्व मुखिया माता सविंदर कौर का निधन

नई दिल्ली। संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर हरदेव महाराज का रविवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन से तमाम निरंकारी मिशन के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिशन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माता सविंदर ने रविवार शाम को 5.05 बजे अंतिम सांस ली। माता सविंदर का निधन बुराड़ी की निरंकारी कॉलोनी में हुआ। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।

savinder kaur

माता सविंदर हरदेव महाराज संत निरंकारी मिशन की 13 मई 2016 से 16 जुलाई 2018 तक प्रमुख रही थीं। उनका निधन 61 वर्ष की आयु में हुआ। मिशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार माता सविंदर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज शाम 9 बजे से समागम ग्राउंड नंबर 8 में रखा जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद बुधवार 7 अगस्त को दिल्ली के निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद माता सविंदर की शिक्षाओं और जीवन से प्रेरणा लेने के लिए विशेष सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा, जोकि 8 अगस्त को शाम 4 बजे दिल्ली के बुराड़ी रोड़ स्थित निरंकारी सरोवर में होगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले बाबा हरदेव सिंह भी ब्रम्हलीन हो गए थे, जिसके बाद माता सविंदर मिशन की जिम्मेदारी संभाल रही थी। लेकिन बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माता सविंदर कौर ने 17 जुलाई 2018 को अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को पदभार सौंपा था। जी की।

इसे भी पढ़ें- मौज गिरी बाबा: यहां शिव के पैरों के निशान की होती है पूजा, सैकड़ों साल पुराना है मंदिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+