यूपी के गांव पलड़ी को सांसद सत्यापाल सिंह ने लिया गोद
बागपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गये अभियान आदर्श ग्राम योजना के तहत शनिवार को बागपत के सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने पलड़ी गांव को गोद लिया। आदर्श ग्राम महोत्सव के अवसर पर सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में पलड़ी जैसा कोई दूसरा गांव नहीं होगा। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, सड़कों पर जोर दिया और गांव में अस्पताल बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर पलड़ी गांव के लोग काफी गदगद नजर आए।

इसके बाद यात्रा कॉलेज में संपन्न हुई, जहां साठ वेदियों पर विशाल यज्ञ हुआ, जिसके ब्रह्मा रहे सांसद प्रतिनिधि यज्ञमुनि। इसके बाद हुई सभा में सांसद ने ग्रामीणों को नशाखोरी व अन्य दुर्गुणों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कहा कि आपस में भाईचारा कायम रखें और इसकी ऐसी मिसाल पेश की जाए कि यहां के लोग कोर्ट-कचहरी न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications