सांसद कोटे से मिलने वाली टिकट पर 33 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से लेकर पटना जाएंगे संजय सिंह

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अबतक पूरे देश में लॉकडाउन था। इसके चलते जो जहां था वहीं फंस गया था। खासकर प्रवासी मजदूर। काम न मिलने और पैसे न होने के चलते मजदूर अपने घर की तरफ रुख कर रहे थे। इस बीच कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। संजय सिंह आज दिल्ली से 33 दिहाड़ी मजदूरों को शाम 4 बजे हवाई जहाज के जरिये पटना ले जा रहे हैं। संजय सिंह ने इन मजदूरों को ले जाने की व्यवस्था बतौर सांसद के रुप मे एक साल में मिलने वाले 34 टिकटों का इस्तेमाल कर किया है।

सांसद कोटे से मिलने वाली टिकट पर 33 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से लेकर पटना जाएंगे संजय सिंह

खास बात ये है कि संजय सिंह खुद इन मजदूरों के साथ पटना जाएंगे। संजय सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा 'बतौर सांसद को साल भर में मिलने वाली 34 फ्लाइट टिकटों का इस्‍तेमाल प्रवासी मजदूर भाईयों को पटना पहुंचाने के लिए करुंगा। स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के सहयोग से कल 4 जून को 180 व 12 प्रवासी मज़दूरों को दो अलग अलग फ़्लाइट से पटना लेकर जाऊँगा, सभी सहयोगी साथियों का हृदय से आभार।'

संजय सिंह के इस अनुठे पहल की तारीफ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया 'संजय सिंह की इस अनूठी पहल से हम सबको प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा है कि जिनको भगवान ने साधन दिये हैं, उन साधनों का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिये करें। उन्होंने आगे लिखा है कि संजय सिंह को इस काम के लिये बधाई।' आपको बता दें कि इससे पहले भी संजय सिंह ने कुछ-कुछ यूपी और बिहार के मजदूरों को बसों के माध्‍यम से उनके घर भेजते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+