AAP सांसद संजय सिंह पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस,गोवा के CM की पत्नी ने इस वजह से मांगा हर्जाना

गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे के जवाब में नोटिस जारी किया है। वह 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांग रही हैं, उनका आरोप है कि संजय सिंह ने उन्हें कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले में उनका नाम फंसाया है।

अदालत ने आप सांसद को 10 जनवरी, 2025 तक जवाब देने को कहा है। यह कानूनी कार्रवाई हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद की गई है, जिसमें राज्यसभा सांसद ने कथित तौर पर सुलक्षणा सावंत के खिलाफ आरोप लगाए थे।

sanjay singh

मानहानि के आरोप
सुलक्षणा सावंत की शिकायत उत्तरी गोवा में स्थित बिचोलिम की सिविल कोर्ट में दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई कर रहे एड-हॉक सिविल जज ने सिंह को नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब 10 जनवरी, 2025 तक देना है।

अपनी शिकायत में सुलक्षणा सावंत ने अदालत से गुजारिश की है कि सिंह को माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश दिया जाए। वह चाहती हैं कि सिंह स्पष्ट करें कि मानहानि वाला वीडियो या लेख और साक्षात्कार झूठे हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। इसके अलावा,वह उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग करती हैं।

सार्वजनिक बयानों पर रोक
शिकायतकर्ता ने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि संजय को आगे कोई सार्वजनिक बयान देने से रोका जाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। वह व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ किलाफ कुछ भी लिखने पर पाबंदी चाहती हैं।

नौकरी के लिए इच्छुक कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें गोवा में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करने वाले व्यक्तियों को बड़ी रकम देने के लिए मजबूर किया गया। इस वजह से यह बवाल तूल पकड़ रहा है।

हालांकि, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य पुलिस कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले की पारदर्शी जांच कर रही है। दरअसल, गोवा में आम आदमी पार्टी राजनीतिक तौर पर अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है और संजय सिंह का कथित आरोप उसी से जुड़ा लग रहा है। (PTI-इनपुट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+