संजय राउत पर भड़के उद्धव के मंत्री नितिन राउत, बोले- बीजेपी जैसा ना समझना, हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं

नई दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक कमेंट किया था, जिस पर काफी बवाल मच गया। संजय राउत ने कहा था कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने मुंबई आया करती थीं। उनके इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए। हालांकि, संजय राउत ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया। लेकिन, इस बयान को लेकर कांग्रेस शिवसेना नेता पर लगातार निशाना साध रही है। संजय राउत के बयान पर उद्धव सरकार में मंत्री नितिन राउत ने पलटवार किया है।

संजय राउत के बयान पर भड़की कांग्रेस

संजय राउत के बयान पर भड़की कांग्रेस

संजय राउत के बयान पर नितिन राउत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इंदिरा गांधी हमारी नेता और आदर्श थीं। संजय राउत बीजेपी के खिलाफ तब भी टिप्पणी करते थे, जब वे उनके साथ सरकार का हिस्सा थे, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि हम उनकी तरह सुनते रहेंगे, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं।'

हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं- संजय

गुरुवार को संजय राउत के बयान पर सियासी पारा ऊपर चढ़ने लगा तो शिवसेना नेता ने इसपर सफाई दी और कहा कि करीम लाला से मिलने के लिए कई नेता आते थे, वो दौर अलग था। संजय राउत के बयान के बावजूद कांग्रेस की ओर से लगातार सवाल खड़े किए जाते रहे, जिसके बाद शिवसेना सांसद ने इंदिरा गांधी को लेकर दिए अपने बयान को वापस ले लिया।

इंदिरा गांधी पर दिया बयान राउत ने वापस लिया

इंदिरा गांधी पर दिया बयान राउत ने वापस लिया

इंदिरा गांधी के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुलाकात वाले बयान पर सफाई देते हुए संजय राउत ने कहा, 'कांग्रेस के हमारे मित्रों को आहत होने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि को धक्का पहुंचा है या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने बयान को वापस लेता हूं।' इसके पहले, संजय राउत ने एक और बयान में कहा था कि वो इंदिरा गांधी और नेहरू की हमेशा से इज्जत करते आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि करीम लाला से कई नेताओं की मुलाकात होती थी, वो दौर अलग था। करीम लाला पठान समुदाय के नेता थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+