संजय राउत ने साधा राज्यपाल बीएस कोश्यारी पर निशाना, कहा- केंद्र के दबाव में वो कर रहे हैं काम

नई दिल्ली। Maharashtra govt vs Governor महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल बीएस कोश्यारी के बीच एक 'खुली जंग' देखने को मिल रही है। ये बयान रविवार को शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने दिया है। संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल बीएस कोश्यारी 'राजनीतिक दबाव' के चलते कई फैसले ले रहे हैं और इतना ही नहीं उसी दबाव के चलते राज्यपाल महाराष्ट्र सरकार के कई फैसलों को रोक भी रहे हैं। भगत सिंह कोश्यारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए संजय राउत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सरकार और राजभवन के बीच एक 'खुला युद्ध' देखने को मिल रहा है, केंद्र सरकार के दबाव के चलते राज्यपाल फैसले लेने पर मजबूर हैं।

Sanjay raut

Recommended Video

      Sanjay Raut का Governor BS Koshyari पर आरोप,कहा- केंद्र के दबाव में कर रहे हैं काम | वनइंडिया हिंदी

      बीजेपी कर रही है राजभवन का इस्तेमाल- संजय राउत

      टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, संजय राउत ने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी केंद्र सरकार के दबाव के चलते राज्‍य सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं। संजय राउत ने यह भी कहा, 'यह शीत युद्ध नहीं है, शीत युद्ध गुप्‍त रूप से किया जाता है। यह खुली जंग है। बीजेपी की ओर से राजभवन को राजनीतिक फायदे के रूप में इस्‍तेमाल किया जा रहा है। यह जंग सिर्फ राज्‍य सरकार और राज्‍यपाल के बीच नहीं है। बीजेपी राजभवन का इस्‍तेमाल कर रही है।'

      राज्यपाल बनने के बाद से विवादों में रहने लगे हैं राज्यपाल- राउत

      संजय राउत ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार राज्यपाल के कंधों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जब से महाराष्ट्र के राज्यपाल बने हैं, तब से वो सुर्खियों में या फिर विवादों में रहने लगे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+