पद से हटाए जाने के बाद बोले संजय झा, अपने मूल्यों से दूर चली गई है कांग्रेस

नई दिल्ली। अपने एक लेख में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद संजय झा को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद संजय झा ने कहा है कि कांग्रेस जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओं की पार्टी है, जो खुद अपनी आलोचना करते हुए लेख लिख देते थे। अब पार्टी उन आदर्शों पर नहीं चल रही है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वैचारिक तौर पर वो कांग्रेस से एक सिपाही हैं।

संजय झा ने ट्वीट कर कही ये बात

संजय झा ने ट्वीट कर कही ये बात

संजय झा ने ट्वीट कर लिखा, पंडित नेहरू ने एक बार एक आखबार में एक आत्म-आलोचनात्मक लेख लिखा था, इसमें उन्होंने निरंकुश बन जाने को लेकर चेतावनी थी। यही तो सच्ची कांग्रेस है, लोकतांत्रिक, उदारवादी, सहिष्णु और समावेशी। अब हम उन मूल्यों से बहुत दूर चले गए हैं। क्यों? संजय ने अपने ट्वीट में कहा है कि वो कांग्रेस के एक वैचारिक सिपाही बने रहेंगे।

बुधवार को उन्हें पद से हटाया गया है

बुधवार को उन्हें पद से हटाया गया है

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बुधवार को संजय झा को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी प्रवक्ता के पद से हटा दिया। संजय झा के स्थान पर अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस सिलसिले में कांग्रेस की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी प्रवक्ता के रूप में हटाने के लिए मंजूरी दे दी है। अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के नैशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्ति दी है।

लेख में कांग्रेस पर उठाए थे सवाल

लेख में कांग्रेस पर उठाए थे सवाल

संजय झा ने हाल ही में COVID-19 संकट के दौरान कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए एक प्रमुख अखबार में एक लेख लिखा था और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी की ओर इशारा किया था। लेख में झा ने कहा था कि यह एक 'गलत' दावा है कि कांग्रेस के पास अपने सदस्यों को सुनने और पार्टी, राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व विकास के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मजबूत आंतरिक तंत्र है। कांग्रेस ने लचरता का प्रदर्शन किया है और अपनी स्वयं की राजनीतिक अप्रचलनता के प्रति उसका अड़ियल रवैया चकित करने वाला है। उदाहरण के लिए, मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए गांधीवादी दर्शन और कांग्रेस को परिभाषित करने वाले नेहरूवादी दृष्टिकोण को स्थायी रूप से खारिज कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा, अभिषेक और साधना की हुई नियुक्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+