जेल से रिहा होने के बाद बप्पा के दर पर संजय दत्त, देखें तस्वीरें
मुंबई। संजय दत्त आज अपनी पूरी सजा काटकर पुणे की यरवाडा जेल से आजाद हो चुके हैं। आजादी के बाद प्लेन के जरिये संजय दत्त सीधे मुंबई पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे सिद्धिविनायक बाबा के दर पर पहुंचकर बप्पा के दर पर मत्था टेका।
आईये आपको दिखाते हैं संजय दत्त की मंदिर पहुंचने की तस्वीरें नीचे की स्लाइडों में..
बप्पा के दर पर संजू बाबा
एक्टर संजय दत्त ने सिद्धिविनायक बाबा के दर पर पहुंचकर बप्पा के दर पर मत्था टेका।
कब्रिस्तान के लिए रवाना
सिद्धिविनायक में पूजा के बाद संजय दत्त मरीन लाइन्स स्टेशन के पास स्थित बड़ा कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।
मां की कब्र पर संजय चढ़ायेंगे फूल
यहां वे अपनी मां (नरगिस) की कब्र पर श्रद्धांजलि देंगे।
5 साल की सजा
अवैध हथियार रखने के केस में संजय ने 5 साल की सजा काटी है।

8 बजकर 37 मिनट पर
संजय दत्त आज सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर जेल से बाहर आये।












Click it and Unblock the Notifications