संजय दत्त की बेटी त्रिशाला बोलीं- मेरी बदकिस्मती है कि बचपन से ही परिवार की वजह से मुझे...
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला बोलीं- मुझे हमेशा जज किया ग.ा
मुंबई, 21 जून: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने कहा है कि उनको बहुत ज्यादा जज किया जाता है, वो लगातार इस तरह के कमेंट का सामना करती रहती हैं। त्रिशाला ने कहा कि वो तभी से जज की जा रही हैं, जब से उनका जन्म हुआ है। उनका कहना है कि बदकिस्मती से परिवार के नाम के साथ ही ये मिलता है और उनके साथ ऐसा ही हुआ है।

इंस्टा पर हुआ था सवाल
संजय दत्त और उनकी पहली बीवी रिचा शर्मा की बेटी त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन में उनसे सवाल पूछा गया था कि अगर कोई लगातार आपको जज करे तो आप क्या करती हैं और कैसे इससे डील करती हैं। इस पर त्रिशाला ने कहा कि ये तो उनके साथ तब से हो रहा है, जब से वो पैदा हुई हैं।

क्या कहा है त्रिशाला ने
जज किए जाने के सवाल पर त्रिशाला ने कहा, उन्होंने कहा, परिवार के नाम की वजह से जब से मैंने पहली सांस ली, मुझे लोगों ने जज किया है। ऐसे में जब जजमेंटल लोगों से डील करना हो तो उसे पर्सनली ना लें। उन्होंने कहा कि जब हम खुद से और अपनी जिंदगी से नाखुश होते हैं तो हम अपने इर्द-गिर्द के लोगों को जज करने लगते हैं और उनमें कमियां निकालते हैं। मैं तो यही कहूंगी कि हर किसी के साथ सम्मान और प्यार से पेश आएं, उन लोगों से भी जो आपको जज करते हैं।

चर्चा में बनी रहती हैं त्रिशाला
त्रिशाला दत्ता अमेरिका में रहते हुए भी भारत में चर्चा में आती रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनके बयान चर्चा में आते रहते हैं। कुछ दिन पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर वो चर्चा में थीं। कुछ दिन पहले उनके फिल्मों में आने की भी चर्चाएं सुनी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications