BabyMirzaMalik: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बनी मां, दिया बेटे को जन्म, पापा शोएब ने दी खुशखबरी

Recommended Video

    Sania Mirza ने दिया Baby Boy को जन्म, Husband Shoaib Malik ने शेयर की खुशखबरी | वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। आखिरकार वो वक्त आ ही गया जिसका इंतजार भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश के लोग कर रहे थे, जी हां, भारत की स्टार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बन गई हैं, उन्होंने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है, सानिया और नवजात दोनों कुशल मंगल से हैं। सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की ये पहली संतान है, आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था।

    टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म

    टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म

    ये खुशखबरी शोएब मलिक ने ही ट्विटर के जरिए लोगों को दी है, शोएब ने ट्विटर पर लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं., दुआओं के लिए शुक्रिया. #BabyMirzaMalik.

    सानिया और शोएब मलिक का रिश्ता आसान नहीं था

    आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक ने आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी, ये रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि सानिया जहां भारतीय हैं वहीं शोएब पाकिस्तानी हैं। इसलिए इस रिश्ते को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी।

    सानिया-शोएब ने हर मुश्किलों का सामना किया

    लेकिन सानिया-शोएब ने हर मुश्किलों और विरोध का डटकर सामना किया और लोगों को बता दिया, जहां प्यार और भरोसा होता है, वहां केवल प्रेम ही जन्म लेता है और सानिया-शोएब के घर आया ये नन्हा मेहमान उस बात का साक्षात उदाहरण है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+